Ads

New Education Policy : Challenges and Opportunities for Weaker Sections | Webinar on 27 September 2020 | Contest 360°

*प्रबुद्ध साथियों, शोधार्थियों एवं प्रिय छात्रों शुभकामनाएं!*
अंबेडकर प्रोफेसर्स एसोसिएशन ऑफ़ हरियाणा (A.P.A.H.) द्वारा अपनी स्थापना के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 27 सितम्बर, 2020 (रविवार) को प्रात: 10:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक प्रथम राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन दो सत्रों में किया जा रहा है जिसका विषय New Education Policy : Challenges and Opportunities for Weaker Sections रहेगा। 

*प्रथम सत्र* में *श्री अजीत बालाजी जोशी जी*, महानिदेशक उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा सरकार हमारे सम्मानित मुख्य अतिथि होंगें।
*प्रथम सत्र* की अध्यक्षता व मुख्य वक्ता भाषण प्रतिष्ठित शिक्षाविद् *प्रोफेसर डॉ० सुखदेव थोराट जी*, पूर्व चैयरमेन, यूजीसी, नई दिल्ली करेंगें। 
*इस सत्र* में द्वितीय विशिष्ट वक्ता *प्रोफेसर डॉ० संदेश वाघ जी*, चैयरपर्सन इतिहास विभाग, मुम्बई विश्वविद्यालय, मुम्बई (महाराष्ट्र) अपना व्याख्यान प्रस्तुत करेंगें। प्रथम सत्र नई शिक्षा नीति में कमजोर वर्गों के लिए चुनौतियों पर केंद्रित होगा। 

द्वितीय सत्र हरियाणा से राज्य सभा सांसद माननीय श्री दुष्यन्त गौतम जी हमारे सम्मानित मुख्य अतिथि होंगे। इस सत्र के प्रथम विशिष्ट वक्ता *प्रोफेसर डॉ० डी.सी. लाल जी*, चैयरपर्सन शारीरिक शिक्षा विभाग, इलाहाबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) नई शिक्षा नीति: कमजोर वर्गों के लिए अवसरों के बारे में विस्तृत व्याख्यान देंगें। *इस सत्र* में समापन भाषण सम्मानित एवं विशिष्ट वक्ता *प्रोफेसर डॉ. सुषमा यादव जी*, सदस्य यूजीसी व कुलपति, विश्वविद्यालय, गोहाना (हरियाणा) द्वारा दिया जाएगा। वे नई शिक्षा नीति: कमजोर वर्गों के लिए अवसर को सरलता से समझाएंगी। 
जैसा कि आप सभी को विदित है कि कोविड -19 महामारी ने शिक्षा के क्षेत्र को बुरी तरह से बाधित किया है। पिछले छः महीने से विद्यालयों, महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक गतिविधियां बुरी तरह से प्रभावित हैं और महामारी ने सदियों पुराने चाक-वार्ता शिक्षण मॉडल को ऑनलाइन शिक्षा में बदल दिया है। इस दौरान तकनीकी तौर पर पारंगत न होने तथा मूलभूत तकनीकी सुविधाओं के अभाव में कमजोर वर्गों के अध्यापकों और विद्यार्थियों को कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस संकट के दौरान कमजोर तबकों के छात्रों के बीच डिजिटल शिक्षा का पहुंचना एक चुनौती है। हमें समावेशी ई-लर्निंग समाधान सुनिश्चित करने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयत्न करने होंगें, अन्यथा हमारे विद्यार्थी डिजिटल शिक्षा की दुनिया में पीछे रह जाएंगे। हमारे विशिष्ट वक्ता विषय से संबंधित समस्याओं और समाधानों पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। वेबिनार के दौरान हुए मंथन की सिफारिश/अनुशंसा उच्च शिक्षा विभाग हरियाणा को क्रियान्वयन हेतु प्रेषित की जाएगी। 

प्लेटफार्म: गूगल मीट/यूट्यूब
पंजीकरण लिंक:👇

पंजीकरण के लिए अंतिम तिथि: 26 सितम्बर, 2020 रहेगी। पंजीकरण गूगल फॉर्म प्रस्तुत करने के तुरंत बाद आप दिए गए एक व्हाट्सएप्प/टेलीग्राम लिंक को क्लिक कर जॉइन करें क्यों कि वेबिनार से सम्बंधित सभी जानकारियां व्हाट्सएप्प/टेलीग्राम पर ही शेयर की जाएंगी।

गूगल मीट लिंक सत्र प्रारम्भ होने से पूर्व सभी पंजीकृत प्रतिभागियों के साथ शेयर किया जाएगा।

ई-प्रमाणपत्र शर्तें पूरी करने वाले सभी प्रतिभागियों को जारी किए जाएंगे।

💐🙏
समस्त राज्य कार्यकारिणी
अम्बेडकर प्रोफेसर्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा (पंजीकृत)

About Team The Inked Perceptions

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment